Moye Moye Trend | Viral Song मोए मोए ट्रेंड।क्या है ये मोए मोए ट्रेंड? | 58 Million Plus Views - New Age Bharat

Moye moye trend | Viral Song मोए मोए ट्रेंड।क्या है ये मोए मोए ट्रेंड? | 58 Million plus views

Moye Moye: ट्रेंड की जब बात आती है तो हम देसी किसी से कम नहीं, फिर से एक नए गाने “मोए मोए” पे इंडियनस अपना देसी तड़का लगा के सोशल मीडिया पे मस्ती करते हुए दिखे। इंटरनेट एक अविश्वनीय जगह है जहां कोई रातों रात फेमस तो कोई बहुत जल्दी सुर्खियों में आ जाता है।

Moye Moye Trend: आइए जानते हैं “मोए मोए ट्रेंड” क्या है?

Moye Moye: “मोए मोए” ट्रेंड एक वायरल गाना है जिसे इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज मिले हैं। गाने को एक साइबेरियन गायिका ने लिखा है और कॉम्पोज़ भी किया है जिनका नाम तेया डोरा है। गाने का नाम “Dzanum” (डज़ानम) है लेकिन ये इंडिया में “मोए मोए” के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। इस गाने को तेया ने साइबेरियन रैपर स्लोबोडन वेलकोविक कोबी के साथ मिलकर लिखा है।

“Moye moye” में वास्तविक में moye more “मोए मोर” है। लेकिन इंडिया में कुछ भी चल सकता है। गाने को यूट्यूब पर 5 करोड़ 80 लाख बार देखा जा चुका है जो काफी बड़ा नंबर है और यह नंबर बढ़ता ही जा रहा है।

डज़ानम’ एक ऐसा गीत है जिसने भाषा की बाधाओं को पार कर लिया है और श्रोताओं की एक विस्तृत श्रृंखला को आकर्षित करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है। यह गीत, जिसे सर्बियाई गायक-गीतकार तेया डोरा द्वारा कुशलता से प्रस्तुत किया गया है – जो साथ में संगीत वीडियो में भी प्रमुखता से दिखाई देता है – दो मिनट और चौवन सेकंड तक चलता है। सर्बियाई रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी के साथ सहयोग करते हुए, डोरा ने मार्मिक गीत लिखे, जो विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद अवास्तविक उम्मीदों और उज्जवल भविष्य की दृढ़ खोज के विषयों पर प्रकाश डालते हैं।

कौन हैं तेया डोरा?

एक प्रसिद्ध सर्बियाई गायिका और गीतकार के रूप में, टी डोरा, असली नाम तेओडोरा पावलोवस्का, अपने हिट गीत “दज़ानम” के लिए प्रसिद्ध हैं, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत प्रशंसा मिली है।

टेओडोरा पावलोवस्का का जन्म 1992 में बोर, सर्बिया में हुआ था और बाद में वे बेलग्रेड चले गए। उनकी संगीत यात्रा से उन्हें बोस्टन, अमेरिका के बर्कली कॉलेज ऑफ़ म्यूज़िक में अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरणा मिली।

जब उन्होंने पहली बार सर्बियाई संगीत जगत में अपना करियर शुरू किया तो उन्होंने एक संगीतकार और गीतकार के रूप में अपना नाम कमाया। उन्होंने निकोला के 2019 एल्बम, “यिन एंड यांग” के लिए मुख्य गीत लिखने के लिए कुख्याति प्राप्त की, जिसमें टेओडोरा और नतासा बेकवलैक जैसे संगीतकारों के साथ काम करते हुए, अपने अनुकूलनीय कौशल और उद्योग ज्ञान का प्रदर्शन किया।

Moye Moye

सर्बियाई में “moye more” में “more” का अर्थ ‘बुरा अनुभव’ होता है। “डज़ानम” (“मोए मोए”) एक दर्द से भरा गाना है। लेकिन यहां इंडिया में इस गाने पर लोग रील बनाते नहीं थक रहे। कहीं में मीम पोस्ट तो कहीं पर ट्रैफिक पुलिस इस गाने को लेकर रोड एक्सीडेंट से बचने के बढ़िए तरीके अपना रही है। शनिवार रात, दिल्ली पुलिस ने ट्विटर (X) पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे एक बाइक स्टंट के दौरान एक्सीडेंट हुआ, वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘गाड़ी पर कंट्रोल ना खोएं, नहीं तो हो सकता है मोए मोए‘।

रोड सेफ्टी को लेकर इस वीडियो को शेयर किया गया जिसने तेज़ी से पॉपुलैरिटी बटोरी। लोगों ने काफी अच्छे कमेंट किए और दिल्ली पुलिस की सराहना भी की। रोड सेफ्टी को लेकर जहां आए दिन रोज़ सैकड़ों एक्सीडेंट हो रहे हैं वहां लोगों को समझाने के लिए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। गाने ने सोशल मीडिया पर गदर मचा रखा है।

अभी वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल्स में हारने का दर्द लोगों के सिर से उतर ही नहीं था, कि ये गाना लोगों के सोशल मीडिया पे दिखा और लोगों ने अपना दर्द Moye Moye पे रील बनाते हुए जाहिर किया।

रणबीर दिखे ‘एनिमल’ के ट्रेलर में खूंखार

विक्की कौसल ने दिखाया एक्टिंग का दमदार ट्रेलर ‘सैम बहादुर’  

Joram Trailer: मनोज वाजपई की जोराम ने मचाया तहलका: 1 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज़